हाँ चाहा
था मैंने
कि वक़्त ठहर जाए कभी
और सच ही
वो ठहर गया कहीं, लेकिन-
गाढ़े, भारी धुएँ की तरह…
बर्फ़ की मज़बूत चट्टान जैसा!
न उड़ता है
न पिघलता है.
Translation:
Yes, I wished the time
to cease some time
And it somewhere stopped
but, indeed
Like heavy smoke thick...
like an iceberg robust!
Neither does it dilute
nor melt.