1.
गुलमोहर
गुलमोहर
दहकता बैसाख
बेबुझी प्यास ।
2.
अमलतास
गुच्छे गुच्छे महक
मीठी कसक ।
3.
हरसिंगार
खुशबू का सफ़र
ज़मीन तक ।
4.
सुर्ख पलाश
वीरान पहाड़ियाँ
दिल में आग ।
5.
बेला चमेली
ख़ुशबू के जँगल
जागती रात ।
6.
लाल गुलाब
शबाब लबालब
बेमतलब ।
7.
रजनीगन्धा
मुजस्सिम
ख़ामोशी
रंग-ओ-बू
की ।
8.
जपाकुसुम
करती फ़ाश राज़
पंखुरी पाँच ।
PS:13.03.2015- Some add-ons...(as the 'blues' come later;))
9.
PS:13.03.2015- Some add-ons...(as the 'blues' come later;))
9.
नीली छतरी
आँखों को दे ठंडक
जैकेरण्डा की ।
10.
सिर झुकाये
दर्द भरी दास्तान
जंगली लिली ।
11.
फीकी रंगत
उदास इन्तज़ार
है कचनार ।