Followers

Showing posts with label painting world record. Show all posts
Showing posts with label painting world record. Show all posts

Sunday, 15 January 2017

चित्रकार..!

गधे रेस खेलते नहीं केवल
बल्कि  जीतते  भी ,
घोड़े अस्तबलों में क़ैद
बेचैन  कसमसाते   हैं .

क़लम पकड़ने की तमीज़ नहीं
तूलिका  थाम  कर बेशर्म
बेहूदा फ़ोटो  खिंचवाते
बे सलीक़ा  रंग लगाते ...

गधे थोड़ा और तनते
घोड़े शर्मिंदा हो जाते हैं.