Followers

Thursday 29 December 2011

हिमालय दर्शन...



नैनीताल: नवम्बर 2011
"हिमालय दर्शन"
एक जगह को 
नाम दिया गया 
गहन जंगलों के बीच 
जहां से दिखाई देती हैं 
सैकड़ों मील दूर 
हिमाच्छादित चोटियाँ,
गहरे हरे-काले पेड़ों के जंगल!

...सचमुच मनोरम...!
जो हो सकता था 
और भी मनोरम,
जो था ही 
और भी नैसर्गिक!

क्यों बना दी हमने 
वहां एक रायफल शूटिंग साईट
और भगा दीं
सारी भोली-भाली चिड़ियाँ
दूर!

क्यों लगा दी हमने 
प्लास्टिक की बोतलोंगुब्बारों और गेंदों की कतारें ?

विचारहीन माता-पिताओं की
इंसेंसिटिव संताने
अपमार्केट लेबल्स 
और बड़ी-बड़ी गाड़ियों का दर्प पहने हुए
मॉम और डैड की शाबाशीमोटिवेशन और प्रोत्साहन 
पाते हुए
अस्वस्थओवरवेटशिथिल 
और मानसिक तौर पर बीमार बच्चे-
छोले-भटूरेपिज्जा और बर्गर
की दुकानों की ओर
'शूटिंगकी मशक्कत से 
'थककर भागते हुए...
'जय माता दी', 'शीला की जवानी', 'वाका-वाकाऔर 'ब्राज़ील'
के शोर से 
असंप्रक्तनिरुपायअसहाय
चिड़ियों को  डराते,
उनके ही घरों से 
उन्हें बेघर करते,
शाहाना और रूहानी "हिमालय दर्शन"
को नज़रंदाज़ कर 
आई-पॉड और मोबाईल फोन्स
आँखोंकानों-दिल-दिमागों में घुसाए
अपनी-अपनी गाड़ियों 
की ओर बढते हुए

चिड़ियों की त्रासदी से 
बिलकुल
बेखबर...बेपरवाह...


2 comments:

  1. Very heart warming, we need to be sensitive to our nature. Very well said Sir.

    ReplyDelete
  2. Thank you Arti ma'am for patiently going through a long poem...tried hard to keep it short but couldn't translate the pathetic scene without pouring in some more words. Thanks again!

    ReplyDelete